फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Itranagari's eighth rank in house listing

Kannauj News: हाउस लिस्टिंग में इत्रनगरी की आठवीं रैंक

Wed, 27 May 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Itranagari's eighth rank in house listing
कन्नौज। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) कार्यों में जनपद ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश स्तर पर आठवीं रैंक प्राप्त की है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए शेष कार्यों को भी पूर्ण गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर निकायों में 484 एचएलबी के सापेक्ष दो स्थानों पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की समीक्षा में कुछ स्थानों पर कार्य प्रगति अपेक्षित स्तर पर न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। समीक्षा में तहसील छिबरामऊ में 1082 एचएलबी के सापेक्ष 11 एचएलबी, तहसील सदर कन्नौज में 717 एचएलबी के सापेक्ष 12 एचएलबी तथा तहसील तिर्वा में 786 एचएलबी के सापेक्ष 10 एचएलबी में अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने संबंधित चार्ज अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता से शुरू कराया जाए तथा प्रतिदिन प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। इस दौरान गुरसहायगंज नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में जनगणना कार्यों की प्रगति बेहतर पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed