{"_id":"675dcf0534702358c7091a63","slug":"investigation-into-leakage-fire-system-of-maternity-wing-started-kannauj-news-c-214-1-knj1005-122591-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मेटरनिटी विंग के लीकेज फायर सिस्टम की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मेटरनिटी विंग के लीकेज फायर सिस्टम की जांच शुरू
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में 50 शैया मेटरनिटी विंग का निर्माण पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। अस्पताल के लीकेज फायर सिस्टम को अमर उजाला ने छह दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था ने लीकेज फायर सिस्टम की जांच शुरू करा दी है।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड कानपुर ने पांच करोड़ 62 लाख 38 हजार रुपये की लागत से 50 शैया मेटरनिटी विंग का निर्माण कराया था। कई सालों तक चले निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नवंबर माह में अस्पताल भवन को सौ शैया अस्पताल को हस्तांतरित कर दिया। हस्तांतरण के बाद सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता को निरीक्षण में खामियां मिली थी। फायर सिस्टम का पांचवें तल पर बना टैंक लीकेज था।
लीकेज के कारण टैंक के नीचे छत पर हर समय पानी भरा रहता है। साथ ही हाइडेंट प्वाइंट में रिसाव के कारण मुख्य गेट पर हमेशा पानी टपकता रहता है। सीएमओ ने खामियां को लेकर कार्यदायी संस्था को अवगत कराया। उसके बाद कार्यदायी संस्था ने फायर सिस्टम समेत अस्पताल की अन्य खामियों की जांच शुरू करा दी है।