फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Intercity tourism will get wings, the team saw the reality of Ganga ghats

Kannauj News: इत्रनगरी के पर्यटन को लगेंगे पंख, टीम ने गंगा घाटों की देखी हकीकत

Tue, 30 Dec 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Intercity tourism will get wings, the team saw the reality of Ganga ghats
कन्नौज। गंगा ट्रेल योजना के तहत जनपद के सभी पर्यटन स्थलों, गंगा नदी के घाटों, ऐतिहासिक, पौराणिक स्थलों, प्राकृतिक स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें नमामि गंगे की गंगा रिसर्च टीम तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट के सहायक प्रोफेसर एवं रिसर्च एसोसिएट शामिल हैं। सोमवार को टीम ने महादेवी घाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



टीम ने पर्यटन स्थलों की आधारभूत सुविधाएं, पहुंच व्यवस्था, पर्यटन क्षमता, सांस्कृतिक महत्व एवं सतत पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का मूल्यांकन किया। आकलन किया कि किस प्रकार जनपद के पर्यटन स्थलों को अर्थ गंगा ट्रेल के तहत सम्मिलित कर उनके समग्र विकास के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। पर्यटन विकास को स्थानीय आजीविका, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार किया। गंगा नदी के किनारे बसे जनपदों में बिहार राज्य के भागलपुर और उत्तर प्रदेश के कन्नौज के समग्र विकास के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से चयन किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद विस्तृत तकनीकी एवं प्रस्ताव रिपोर्ट तैयार की गई जिसके आधार पर जनपद के चिह्नित महत्वपूर्ण स्थलों को अर्थ गंगा ट्रेल के तहत विकास के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर टीम के साथ सहयोग वन विभाग, सिंचाई विभाग, पर्यटन विभाग, नमामि गंगे के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed