{"_id":"68a6138e10b2a9f080054bef","slug":"inspection-of-five-fertilizer-shops-notice-issued-to-one-kannauj-news-c-214-1-knj1006-136081-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खाद की पांच दुकानों का निरीक्षण, एक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खाद की पांच दुकानों का निरीक्षण, एक को नोटिस
विज्ञापन
कन्नौज। उर्वरक में चल रही गड़बड़ी को लेकर कृषि विभाग ने बुधवार को विशुनगढ़ में पांच दुकानों में छापा मारा। एक दुकान में स्टॉक में गड़बड़ी पर कृषि अधिकारी ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। सभी विक्रेताओं को पांच बोरी ही किसान को खाद देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्धारित दाम पर खाद बेंचने को कहा और स्टॉक को सही करने के निर्देश दिए।
जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि शासन से लेकर जिला स्तर पर प्रतिदिन खाद के लेकर समीक्षा की जा रही है। छापे के दौरान सुभाष चंद्र भंडार एग्रीजंक्शन के स्टॉक में अंतर पाया गया। स्टॉक में अंतर मिलने पर दुकानदार को नोटिस थमाया गया। साथ ही जवाब मांगा गया है। जवाब न देने की स्थिति में लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह खतौनी के आधार पर किसानों को खाद उपलब्ध कराएं। पांच बोरी से अधिक किसानों को खाद न दी जाए। अगर कोई विक्रेता निर्धारित दाम से अधिक खाद बेंचता है तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।