फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Innocent dies, mother and brother injured due to falling of kutcha house

कच्चा मकान गिरने से मासूम की मौत, मां और भाई घायल

Wed, 27 Oct 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies, mother and brother injured due to falling of kutcha house
सौ शय्या अस्पताल में घायल महिला का उपचार करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के मोहल्ला तिवारियान में सुबह कच्चा मकान गिरने से मासूम की मौत हो गई। मां और भाई घायल हो गए। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नगर के मोहल्ला तिवारियान निवासी राजू तिवारी पत्नी अंजू (37), बेटे अमन (14) और बेटी खुशी (02) के साथ घर में सो रहे थे। अंजू बेटी खुशी के साथ कमरे में तख्त पर सो रही थीं। पास में अमन लेटा था। राजू कमरे के बाहर थे। सुबह छह बजे के लगभग छत भराकर गिर गई। मलबे में अंजू, अमन और खुशी दब गई। चीखपुकार सुनकर राजू तिवारी और पड़ोस के लोग आ गए। मोहल्ले के लोगों ने फावड़े से मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। इन्हें सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। अंजू और अमन को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। हादसे की जानकारी पर चेयरमैन राजीव दुबे और सभासद धर्मेंद्र दुबे पहुंच गए। इन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार दीपक गौतम भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने खुशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से नहीं बनवा पाए मकान
खुशी के पिता राजू तिवारी ने बताया कि वह बेरोजगार हैं। जीटी रोड के किनारे पान-मसाला की दुकान किए थे। चौड़ीकरण के चलते दुकान हट गई। आर्थिक तंगी के चलते मकान का निर्माण नहीं करा पाए। बताया कि आवास योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था। आज तक लाभ नहीं मिला। आवास योजना का लाभ मिल गया होता तो बेटी जिंदा होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed