फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Innocent dies after falling in water tank, mother faints

पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत, बेसुध हुई मां

Tue, 02 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies after falling in water tank, mother faints
शिवम (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन(कन्नौज)। इलाके के बिलंदपुर में खेलते समय एक साल का बच्चा पानी से भरी टंकी में गिर गया। दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी पर खेत में काम कर रहीं मां बेसुध होकर गिर गईं।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी के बिलंदपुर निवासी दलवीर सिंह पत्नी रामढकेली के साथ खेतों में गए थे। घर पर कुलदीप(8), छोटी बहन और शिवम (1) खेल रहे थे। खेलते हुए शिवम पानी की टंकी के पास पहुंच गया। वह इसमें गिर गया। काफी देर तक शिवम के दिखाई नहीं देने पर कुलदीप ने घर में खोजबीन की। शिवम पानी की टंकी में डूबा मिला। उसने बाहर निकाला। तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कुलदीप ने घटना की जानकारी खेतों पर मौजूद दलवीर और रामढकेली को दी। रामढकेली खेतों में बेसुध होकर गिर गईं। घर में कोहराम मच गया। प्रधान प्रतिनिधि भरत पाल सिंह की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल श्याम प्रकाश शुक्ला ने घटना की रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed