{"_id":"582def754f1c1b6136900825","slug":"ink-showing-fear-crowds-disappear-from-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याही का दिखा भय, बैंकों से भीड़ गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याही का दिखा भय, बैंकों से भीड़ गायब
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर से भीड़ नदारद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तर्जनी में स्याही लगाए जाने के निर्देश के बाद गुरुवार को बैंकों में भीड़ कम नजर आई। भीड़ कम होने से बैंक के अधिकारी व कर्मचारी हैरत में हैं। देर शाम तक कन्नौज शहर के अधिकतर बैंकों में हालात सामान्य से नजर आए। एक दो बैंकों में भीड़ लगी रही। गुरुवार को किसी भी बैंक रोज की तरह लंबी लाइनें नहीं दिखीं।
विज्ञापन
हालांकि, कैश निकालने और जमा करने में जरूरत से अधिक समय लगने से लोगों में गुस्सा देखा गया। बैंक अधिकारियों ने आज कम भीड़ होने पर कहा कि अधिकांश लोगों ने जरूरत नहीं होने के कारण भी नोट बदले। इससे पहले दिन बैंकों में लंबी-लंबी लाइन लगी रही। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ कम हो रही है। बैंक अधिकारी और कर्मचारी स्याही वाले फैसले को कारगर मान रहे हैं। उनका कहना है कि इससे नोट बदलने वालों में रोज की अपेक्षा काफी कमी आई है।
विज्ञापन
कैश के लिए हुई धक्कामुक्की
गुरुवार को कैश के लिए लोग चकरघिन्नी बने रहे। बुधवार को मिली हताशा के बाद गुरुवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली। दिनभर कैश न आने से समस्या बढ़ गई और अनेक शाखाओं पर धक्कामुक्की भी हुई। अधिकांश बैंकों में खुलने के कुछ ही देर बाद कैश खत्म होने संबंधी नोटिस चस्पा हो गए।
विज्ञापन
एटीएम से पैसा नकालने को देर रात तक लग रहती कतारें
शहर के अधिकांश एटीएम के कंठ गुरुवार को भी सूखे रहे। कुछ बैंकों के एटीएम ऐसे हैं जहां से लोग देर रात तक पैसे निकालते रहते हैं। कई एटीएम बूथ पर देर रात तक पैसे निकालने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।