फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   India will not tolerate the insult of parents.

Kannauj News: माता-पिता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Tue, 27 Oct 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
India will not tolerate the insult of parents.
छिबरामऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने सौरिख तिराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माता-पिता का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक जीवन में नेताओं से भाषा की मर्यादा का पालन करने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का पद लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। उनके माता-पिता पर ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे से सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त कर माफी मांगने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed