फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Increase yields and told about

पैदावार बढ़ाने व योजनाओं के बारे में बताया

Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Increase yields and told about
उद्यान विभाग के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट मैदान पर बुधवार को दो दिवसीय कृषक मेले का उद्घाटन नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार ने फीता काटकर किया। मेले में विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएसए कानपुर से आए वैज्ञानिकों ने फसल का उत्पादन बढ़ाने व सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन




जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित हैं। किसान इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करे, जिससे उनका आर्थिक विकास हो सके। सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि किसानों के हितों के लिए विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मूल्य मिल सके इसके लिए ठठिया में इंटर नेशनल मंडी की स्थापना की जा रही है, इससे किसानों की उपज का वाजिब मूल्य मिलेगा। जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभागीय अधिकारी इन योजनाओं का सही ढंग से प्रचार-प्रसार करें तो निश्चित किसान उन्नति करेगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि किसानों की योजनाओं को गांव-गली तक पहुंचाने की जरूरत है। जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव ने मसालों का उत्पादन सहित अन्य खेतियों से किसानों को अवगत कराया।


डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को हल्दी, अदरक, व मिर्च की उन्नतिशील खेती की विधि बताई। डॉ. वीके कनौजिया ने सब्जियों की जैविक विधि से खेती की जानकारी दी। डा.अमर सिंह ने आलू में लगने वाले झुलसा, परपरा रोग के उपचार से किसानों को विस्तार से बताया।




इस मौके पर अध्यक्ष पति संजू कटियार, पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव, जिला कृषि अधिकारी नीरज रान, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, कृषि वैज्ञानिक एसपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।उधर, मेले में बुलाए गए जनप्रतिनिधियों ने कम भीड़ पर सवाल उठाए। संजू कटियार ने कहा कि किसान मेले से किसानों को कई फायदे हैं। उद्घाटन के पहले दिन किसानों की संख्या कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed