{"_id":"6abc08fb07ef3c3bef0667ca","slug":"incomplete-drain-spells-trouble-water-enters-fields-and-homes-kannauj-news-c-214-1-knj1005-156886-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अधूरा नाला बना आफत, खेतों और घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अधूरा नाला बना आफत, खेतों और घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
सिकंदरपुर। नेशनल हाईवे पर करमुल्लापुर-सिकंदरपुर बाईपास मार्ग पर अधूरा पड़ा नाला ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश और अंडरपास का पानी खेतों व घरों में भर गया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है, जबकि चार बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई।
कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी प्रदीप शाक्य, विजय, रामविलास, प्रमोद शाक्य, पन्नालाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले के रामशंकर की करीब एक बीघा, रामविलास की डेढ़ बीघा और राजेश की डेढ़ बीघा फसल पानी में डूब गई है। वहीं, राधेश्याम और उनके पांच भाइयों के मकानों के चारों ओर कई फीट पानी भरने से घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि नाले का निर्माण पूरा कराने के लिए पहले भी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। अधिकारियों ने जल्द काम पूरा कराने का आश्वासन दिया, लेकिन निर्माण अब तक अधूरा पड़ा है। पानी के साथ पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरा भी खेतों में पहुंच रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और एनएचएआई से अधूरे नाले का निर्माण जल्द पूरा कराने और स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।