फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Incentive amount will reach in the account of pregnant women in 48 hours

प्रसूताओं के खाते में 48 घंटे में पहुंचेगी प्रोत्साहन राशि

Sun, 08 Aug 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Incentive amount will reach in the account of pregnant women in 48 hours
तालग्राम(कन्नौज)। संस्थागत (सरकारी अस्पतालों में) प्रसव बढ़ाने लिए शासन से आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 48 घंटे में खाते में धनराशि पहुंचेगी। सीएचसी पर नौ अगस्त को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत कैंप लगाया जाएगा। अब प्रसूताओं को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के साथ ही इस योजना की धनराशि का प्रमाण पत्र मिलेगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद 48 घंटे के अंदर लाभार्थी महिला को प्रोत्साहन राशि 1400 और 1,000 का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। भुगतान लाभार्थी के बैंक खाते में किया जाएगा। लाभार्थी को अस्पताल से डिस्चार्ज स्लिप के साथ जननी सुरक्षा योजना(जेएसवाई ) से भुगतान का प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रसव से पहले सभी गर्भवती महिलाओं को आरसीएच नंबर और बैंक खाता दर्ज कराना होगा। इसके लिए इस माह से प्रधानमंत्री महिला मातृत्व दिवस पर बैंक का विशेष काउंटर लगेगा। आरसीएच नंबर तत्काल जेनरेट किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर(बीपीएम) महेंद्र सिंह का कहना है कि शासन से आदेश प्राप्त हो गया है। नौ अगस्त को सीएचसी पर विशेष कैंप लगेगा। प्रसूताओं के खाते में 48 घंटे के अंदर प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed