फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In the presence of police, the administration made temporary arrangements for drainage.

Kannauj News: पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने कराई जलनिकासी की अस्थायी व्यवस्था

Thu, 09 Jul 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
In the presence of police, the administration made temporary arrangements for drainage.
छिबरामऊ। जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण पहली बारिश में ही सड़क पर जलभराव की स्थिति मामले की खबर छपने के बाद गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में सचिव व लेखपाल पहुंचे। इसके बाद जलभराव से निजात के लिए पानी निकासी की अस्थायी व्यवस्था करा दी।
विज्ञापन


ग्राम घिलोई, खानपुर कुर्मी और सैंसारपुर होते हुए जाने वाली सड़क कानपुर अलीगढ़ हाईवे को फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद से जोड़ता है। शार्टकट होने के कारण इस मार्ग पर दिन भर वाहनों की आवाजाही रहती है। पीडब्ल्यूडी की इस सड़क के किनारे बना नाले का पानी अभी तक सैंसारपुर में एक खाली प्लॉट में एकत्रित होता था। कुछ दिन पहले प्लाट स्वामी ने पानी निकासी को बंद कर दिया था। ऐसे में पिछले काफी दिनों से गांव के लोग सड़क पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। समस्या से निजात को लेकर गांव के लोगों ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। बुधवार को बरसात होते ही इस सड़क पानी में डूब गई और आसपास के घरों में पानी घुस गया। लोगों को घुटनों तक पानी में घुसकर निकलना पड़ा। समस्या को देखते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नौ जुलाई के अंक में अमर उजाला ने एसडीएम से गुहार भी बेअसर, घरों में घुसा पानी, शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार को संज्ञान लेते एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल विजय कुमार व पंचायत सचिव नितीश कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। प्रशासन ने प्लॉट के पास स्थित खेत में नाली खुदवाकर पानी निकासी के लिए अस्थायी व्यवस्था करा दी। एसडीएम ने बताया कि समस्या के स्थाई हल के लिए लेखपाल को नजरी नक्शा के आधार पर नाला निर्माण के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed