फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In the grief of brother's death, the young man cut his neck with a knife

Kannauj News: भाई की मौत के गम में युवक ने चाकू से काटी गर्दन

Sat, 26 Aug 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 26 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
In the grief of brother's death, the young man cut his neck with a knife
छिबरामऊ। क्षेत्र के नगरिया भगवंतपुर गांव में भाई की मौत के गम में युवक ने चाकू से गर्दन काट ली। युवक के हाथ से चाकू छीनने के प्रयास में भाई की तीन उंगलियां कट गईं। युवक को गंभीर हालत में 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। अब युवक का इलाज उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम नगरिया भगवंतपुर निवासी नरवीर राजपूत (40) के चचेरे भाई नेहत सिंह दिल्ली में रहते हैं। उनकी गुरुवार को मौत हो गई थी। भाई की मौत से नरवीर राजपूत बेहद परेशान थे। शुक्रवार की देर रात नरवीर ने चाकू से गर्दन काट ली। नरवीर के हाथ से चाकू छीनने के प्रयास में भाई बलवीर की तीन उंगलियां कट गईं। गर्दन कटने के बाद नरवीर की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे आननफानन 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। तिर्वा से उसे गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि नरवीर के परिवार में पत्नी सरिता के अलावा एक बेटा व दो बेटियां हैं। सैफई में भी नरवीर की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed