{"_id":"649882b8cad587b90e072641","slug":"in-the-dispute-over-the-rent-of-the-car-sticks-were-used-on-both-sides-four-injured-kannauj-news-c-12-1-304232-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार के किराए विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार के किराए विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां, चार जख्मी
Sun, 25 Jun 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। शादी में कारों की बुकिंग के किराए विवाद को लेकर शनिवार को लाठियां चल गईं, जिसमें एक युवक घायल हो गया। दूसरे दिन रविवार को मामले ने तूल पकड़ा और दोबारा लाठियां चल गईं, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के गदनापुर काजी निवासी अनुज ने बताया कि शादी में कारों की बुकिंग के किराए विवाद को लेकर गांव के नरेश चंद्र, विशाल, दीपांशु ने शनिवार को पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे दिन गौरव कनौजिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चचेरे भाई अनुज की 23 जून को अरौल गेस्ट हाउस में बरात गई थी। बरातियों को ले जाने के लिए गांव के भूरा उर्फ नरेश चंद्र ने 13 कारों की बुकिंग की थी। एक कार तिर्वा में खराब हो गई। 24 जून को बरात वापस आने पर 13 कारों का किराया मांग रहे थे। वह 12 कारों का किराया दे रहा था। इसी बात को लेकर रविवार दोपहर विवाद होने लगा। गांव के विशाल, राज पटेल और नीलेश गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। जिसमें वह और उसका चचेरा भाई ओम पुत्र विनोद कुमार घायल हो गए। दूसरे पक्ष मुकेश उर्फ कल्लू कनौजिया ने मारपीट का आरोप लगा घायल करने की तहरीर दी है। पुलिस ने चारों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। उप निरीक्षक ज्योति गौर ने दीपांशु और नरेश चंद्र को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की है।