फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In one and a half years, eight criminals have been shot in the leg

Kannauj News: डेढ़ साल में आठ बदमाशों के पैर में लग चुकी गोली

Wed, 26 Feb 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
In one and a half years, eight criminals have been shot in the leg
कन्नौज। पुलिस का निशाना सटीक है या आपरेशन लगड़ा अभियान के तहत अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। अंधेरा होने पर टार्च की रोशनी में हर बार अपराधी के घुटने के नीचे पैर में ही गोली लगती है। मंगलवार रात को सुल्तान मोगिया को पकड़ने के लिए कोतवाल व एसओजी प्रभारी ने सरकारी पिस्टल से पांच फायर किए जबकि शातिर बदमाश ने तमंचे से एक ही फायर किया।
विज्ञापन

एसओजी व थानों की पुलिस ने संयुक्त अभियान में 50 हजार के इनामी चप्पड पारदी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। छिबरामऊ में चेन लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा था। चप्पड व चेन लूटने वालों के पैर में ही गोली लगी थी। ठठिया थाना क्षेत्र में डकैती में पुलिस व एसओजी ने मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया था। एक बदमाश के पैर में गोली लगी थी। सदर कोतवाली के गांव बक्सपुर्वा में हत्या के दो आरोपियों को अलग अलग मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैर के नीचे ही गोली लगी। थाना विशुनगढ़ में सिपाही सचिन राठी हत्याकांड के बाद हुई मुठभेड़ में अशोक यादव उर्फ मुनुआं को गिरफ्तार किया था, उसके भी पैर के नीचे ही गोली लगी।
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका
डेढ़ वर्ष में एसओजी प्रभारी कमल भाटी की सभी गंभीर घटनाओं में अपराधियों की धरपकड़ में सराहनीय भूमिका रही। इस काम में सर्विलांस की टीम ने उनका भरपूर साथ दिया। थाना स्तर पर विभिन्न स्थानों पर हुई मुठभेड़ में वह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed