फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   in electric Theft, FIR against 11

बिजली चोरी में 11 के खिलाफ मुकदमा

Sun, 01 Feb 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 01 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
in electric Theft, FIR against 11
शहर में शनिवार को चले बिजली चोरी रोको अभियान के तहत कई मोहल्लों में चेकिंग की गई। इस दौरान धड़ल्ले से बिजली चोरी होते मिली। कोई घर में तो कोई व्यापारिक प्रतिष्ठानों को चोरी के बिजली से रोशन कर रहा था। अभियान के दौरान 11 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उनकी केबिल काटकर जब्त कर ली गई।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विद्युत पी. राम के निर्देश पर विभागीय अवर अभियंता विशाल वर्मा, दीपचंद्र व डिश कनेक्शन टीम प्रभारी भानू भदौरिया की अगुवाई में बिजली चोरों को पकड़ने के लिए शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान बजरिया शेखाना, जेरकिला, बालापीर, मौसमपुर अल्हड़, कागजियाना, मुकरी टोला में खुलेआम बिजली चोरी होते पाई गई। तमाम लोग टीम को देखकर अपने घर बंद कर भाग गए। वहीं कई लोग कटिया उतारने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान मो. असलम पुत्र फकरुद्दीन निवासी मुहल्ला बजरिया शेखाना, मुजफ्फर पुत्र गौसीन निवासी जेरकिला, साबिर पुत्र इसरार निवासी जेरकिला, ओम डेकोरेटर के प्रो. राजेंद्र निवासी मुहल्ला बालापीर, नियाज पुत्र सखावत निवासी बालापीर, साईं कलसेजर्स (सीवर प्लांट) के प्रो. मुकेश शर्मा मुहल्ला मौसमपुर अल्हड़, अनवार ठेकेदार पुत्र महमूद निवासी मुहल्ला कागजियाना, सलीम लाला पुत्र नईम निवासी मुहल्ला कागजियाना, कलीम पुत्र इब्राहिम निवासी कागजियाना, मिष्ठान भंडार के प्रो, चिंटू पुत्र मंगू निवासी मुकरी टोला, मुकेश पुत्र प्यारेलाल निवासी मुहल्ला बाबा हाजी के खिलाफ बिजली चोरी करने की धाराओं में मुकदमा सदर कोतवाली में लिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed