{"_id":"69b5a0129f44c60e1e0f7a60","slug":"illegal-occupation-and-road-closure-cases-at-thana-resolution-day-kannauj-news-c-214-1-knj1008-146011-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: थाना समाधान दिवस में अवैध कब्जा व रास्ता बंद करने के मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: थाना समाधान दिवस में अवैध कब्जा व रास्ता बंद करने के मामले आए
विज्ञापन
गुरसहायगंज। थाना समाधान दिवस में सात शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें चार पुलिस और तीन राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। फरियादियों को आश्वासन लेकर लौटना पड़ा। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। कोतवाल ने संबंधित चौकी प्रभारियों एवं लेखपाल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र के गुगुरापुर के गांव खजुहा निवासी विश्राम दोहरे ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपनी निजी भूमि पर आवास का निर्माण करा रहे हैं लेकिन कुछ लोग आपत्ति कर निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं। इसी तरह चौकी इंदिरानगर के यादव नगर निवासी सीमा देवी ने आरोप लगाया कि तीन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मुजाहिद नगर निवासी सीमा बेगम ने जलालाबाद के एक युवक पर बिना कारण निर्माण कार्य में बाधा डालने की शिकायत की। नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के गांव फराहरन की प्रीती देवी ने दो लोगों पर अपनी जमीन पर आवास निर्माण में रुकावट डालने का आरोप लगाने सात शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक ध्यानेंद्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी दीपक चौधरी तथा राजस्व विभाग के लेखपाल मौजूद रहे।
तहसील व थाना दिवस के चक्कर काट रहा दिव्यांग, नहीं मिल पा रहा न्याय
ठठिया। थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में क्षेत्र के सराठी गांव निवासी दिव्यांग रामपाल अपनी पत्नी पार्वती व बच्चों के साथ दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में पैतृक जमीन है। 2018 में तहसील प्रशासन ने पैमाइश कराकर कब्जा दिलाया था। कब्जे के कुछ दिन बाद ही गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिलने लगी, जिससे भयभीत होकर परिवार समेत तिर्वा में रहने लगा। जमीन पर कब्जा दिलाए जाने की मांग करेत हुए 50 से अधिक बार तहसील व थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दिए। इसके बावजूद न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि सात मार्च को खेत में खड़े हरे पेड़ों को लोगों ने काट लिया था, जिसकी पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर पीड़ित को जल्द ही कब्जा दिलाया जाएगा। संवाद