फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Illegal mining pit took the lives of two brothers

अवैध खनन से बने गड्ढे ने ले ली दो भाइयों की जान

Fri, 06 Aug 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining pit took the lives of two brothers
गड्ढे में युवकों को तलाश करते गोताखोर। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। इलाके के त्यौर गांव में बीबी इंटर कालेज के पास अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी गुस्सा उतारा। इन्हें खरीखोटी सुना दीं।
विज्ञापन

त्यौर नगरिया गांव निवासी करनलाल जाटव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार दोपहर इनका बड़ा बेटा प्रदीप कुमार (20) इंटर कालेज के पास खनन से बने तालाबनुमा गड्ढे में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। पास ही ईंट भट्ठे पर काम कर रहे भाई बोबी उर्फ गोपी उर्फ आदेश (18)को बड़े भाई के डूबने की खबर मिली। वह भाग कर मौके पर पहुंचा। भाई को बचाने के लिए तालाब में कूद गया। इससे वह भी डूब गया। जानकारी पर परिवार के लोग पहुंच गए। गोताखोर रामू और रामनरेश सिसोदिया ने करीब एक घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल दोनों को सीएचसी लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चाचा की तहरीर पर दरोगा राजेश प्रताप सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चार भाइयों में दूसरे व तीसरे नंबर के थे
पिता करनलाल ने बताया कि चार बेटे हैं। बड़ा बेटा प्रमोद (24) और छोटा प्रभात (15) है। एक बेटी प्रीती है। प्रदीप मजदूरी करता था। गोपी मजदूरी के साथ कक्षा आठ में पढ़ाई करता था। मां श्रीदेवी का रो-रो कर हाल बेहाल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले अवैध खनन से बना था गड्ढा
ग्रामीणों ने बताया कि यहां पुराना टीला था। इसे त्यौर के एक लोग अपना बता रहे थे। उन्होंने अवैध खनन कराकर गड्ढा करवा दिया। इस गड्ढे से कालेज के बच्चों को भी खतरा है।

डीएम व एसपी को बुलाने पर अड़े ग्रामीण
अवैध खनन के गड्ढे में डूबने से भाइयों की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग जाम कर दिया। अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने आला अधिकारियों को जानकारी दी। जाम खुलवाने का प्रयास करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को खरीखोटी भी सुना दी। यह एसपी और डीएम को बुलाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed