फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ikkees saal baad jila panchaayat adhyaksh kee seet anaarakshit

इक्कीस साल बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित

Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
ikkees saal baad jila panchaayat adhyaksh kee seet anaarakshit
जिला पंचायत कार्यालय का मुख्य भवन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद केे लिए संशोधित आरक्षण लागू कर दिया गया। अब इस पद पर कोई भी चुनाव लड़ सकेेगा। 21 साल बाद यह सीट अनारक्षित हुई है। संशोधन से पहले सामान्य महिला के लिए यह पद आरक्षित किया गया था। नए आरक्षण से कई लोगों का फिर से गणित बिगड़ गया है। वहीं सियासी हलचल तेज हो गई। भाजपा, सपा, बसपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव लड़वाने के लिए रणनीति बनाने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में इससे पहले साल 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित रही थी। इसके बाद कभी पिछड़ा वर्ग तो कभी अनुसूचित जाति के खाते में सीट गई। इससे पहले लागू हुए आरक्षण में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला घोषित हुई थी। पिछले आंकड़ों के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सपा का कब्जा ज्यादा रहा। जिला पंचायत गठन के बाद से अभी तक सात अध्यक्ष बन चुके हैं। पांच बार सपा, एक-एक बार राक्रंपा व बसपा का दखल रहा। भाजपा को एक भी मौका नहीं मिला। छह बार महिलाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है। साल 1998 में फर्रुखाबाद से कन्नौज के विभाजित होने पर जिला पंचायत का गठन किया गया। सपा से कप्तान सिंह पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बने। इसके बाद साल 2000 में हुए चुनाव में सपा से पहली बार महिला उम्मीदवार ममता कनौजिया ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर महिलाओं का राज रहा।
विज्ञापन

कब-कब क्या रहा आरक्षण
साल आरक्षण
1998 पिछड़ा वर्ग
2000 अनारक्षित
2005 पिछड़ा वर्ग
2010 अनुसूचित जाति महिला
2015 पिछड़ा वर्ग
2021 अनारक्षित
इन्होंने संभाली अध्यक्ष की कुर्सी
जिपं अध्यक्ष पार्टी
कप्तान सिंह सपा
ममता कनौजिया सपा
पुष्पा राजपूत राक्रंपा
ममता कनौजिया सपा
मुन्नी देवी बसपा
सुनीता कुमारी सपा
शिल्पी कटियार सपा
इन पदों का जारी होगा आरक्षण
जिला पंचायत अध्यक्ष: एक
ब्लॉक प्रमुख: आठ
ग्राम प्रधान: 499
ग्राम पंचायत सदस्य: 6392
क्षेत्र पंचायत सदस्य: 682
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed