फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   If we remain united then we will get respect everywhere: Chauhan

एकजुट रहेंगे तो हर जगह मिलेगा सम्मान : चौहान

Tue, 05 Dec 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 05 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
If we remain united then we will get respect everywhere: Chauhan
छिबरामऊ। नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि सब एकजुट रहेंगे तो हर जगह सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन



राष्ट्रीय संरक्षक ने कहा कि उत्तेजना में आकर गलत काम नहीं करें। अटल प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि आपके अनैतिक कार्य में संगठन साथ नहीं देगा। इसका कोई सदस्यता शुल्क नहीं है। हर पदाधिकारी अपने लोगों को संगठन से जोड़े और सप्ताह में एक घंटे का समय देकर संगठन का विस्तार कराए। संचालन कर रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि हर संगठन शुरुआत में नया ही होता है। हम मेहनत करते रहे तो हमारा संगठन भी बहुत आगे जाएगा। आप सभी ने तन, मन, धन से खाटू श्याम की निशान यात्रा सफल बनाई इसके लिए बधाई के पात्र हैं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू, छोटे मिश्रा, ताहिर खान, रामेंद्र यादव फौजी, सनी खान, ज्ञान प्रकाश वर्मा, विमल मिश्रा, मंडल सचिव कल्लू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमित भारतीय व जिलाध्यक्ष राम मनोहर पाठक समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिली जिम्मेदारी
इस अवसर पर विख्यात कवि ओमप्रकाश शुक्ल को राष्ट्रीय संरक्षक, अविनाश सक्सेना को राष्ट्रीय महामंत्री, प्रशांत त्रिपाठी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष, उमेश चंद मिश्रा को कानपुर जोन का मंडल महामंत्री, रोहित मिश्रा को कानपुर जोन का वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, अमर को जिला संगठन मंत्री, धीरज तिवारी को जिला सचिव, रामनिवास यादव को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, देवेंद्र सक्सेना को तहसील उपाध्यक्ष, रामदत्त पाल को तहसील उपाध्यक्ष, राजू को नगर मंत्री, सत्येंद्र सिंह को नगर उपाध्यक्ष ने मेहराज अली वारिसी को नगर मंत्री एवं अरशद खान को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed