फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   If the moon is visible today then Ramadan will start from tomorrow

Kannauj News: आज दिखा चांद तो कल से शुरू होगा रमजान

Mon, 11 Mar 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 11 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
If the moon is visible today then Ramadan will start from tomorrow
कन्नौज। अपने दामन में रहमत और बरकत को समेटे मुकद्दस रमजान-उल-मुबारक शुरू होने को है। सोमवार की शाम में इस पाक महीने का चांद देखा जाएगा। चांद देखते ही इबादत का सिलसिला शुरू होगा। सोमवार की शाम चांद नहीं दिखने पर पहला रोजा बुधवार से शुरू होगा।
विज्ञापन


इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने को रमजान-उल-मुबारक कहा जाता है। शाबान का महीना पूरा होने के बाद चांद देखने पर इस मुकद्दस महीने की शुरुआत होगी। उर्दू कैलेंडर में महीने 29 या 30 दिन के होते हैं। रविवार को शाबान महीने की 28 तारीख था। सोमवार को इस महीने का 29वां दिन है। लोग सोमवार की शाम चांद देखने की कोशिश करेंगे। चांद दिखने पर पहला रोजा मंगलवार से होगा।
विज्ञापन

उलेमाओं के मुताबिक पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखा जाता है। रोजा की हालत में इबादत करने से आम दिनों के मुकाबले ज्यादा सवाब हासिल होता है। इस पाक महीने के इस्तकबाल के लिए सभी घरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मस्जिदों में भी खास तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद देखते ही शुरू हो जाएगी तरावीह की नमाज
चांद देखने के बाद रोजा तो अगले दिन से शुरू होगा, लेकिन तरावीह की नमाज चांद की रात से ही शुरू हो जाएगी। रमजान के महीने में रात के समय इशा की नमाज के बाद जमाअत के साथ कुरआन पाक सुनी जाती है। इसे तरावीह की नमाज कहते हैं। कमोबेश सभी मस्जिदों में यह नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा भी लोग अपनी-अपनी सहूलियत के मुताबिक अलग-अलग जगहों पर भी तरावीह की नमाज का इंतजाम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed