{"_id":"69863edd2fc0ed5d7e05d248","slug":"if-the-government-is-formed-we-will-build-an-international-ground-in-kannauj-akhilesh-kannauj-news-c-12-knp1038-1418854-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनने पर कन्नौज में अंतरराष्ट्रीय मैदान बनाएंगे : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनने पर कन्नौज में अंतरराष्ट्रीय मैदान बनाएंगे : अखिलेश
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। डीएन इंटर कॉलेज के क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव ने युवाओं को खेल के माध्यम से साधने की कोशिश की। खिलाड़ियों से परिचय लेकर उत्साहवर्धन किया। कहा कि भाजपा युवाओं से घबरा रही है। इससे पहले उन्होंने कस्बे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की। वह शुक्रवार को नगर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यदि सपा की सरकार बनी तो जिले में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाया जाएगा। साथ ही लखनऊ में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रदेश की हर विधानसभा से युवाओं को बसों के माध्यम से मैच देखने भेजे जाने की भी घोषणा की।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। युवाओं को रोजगार व उच्च शिक्षा नहीं दे पा रही है जिससे युवा नाराज हैं। कहा कि युवाओं व व्यापारियों को राहत तभी मिलेगी जब प्रदेश में बदलाव होगा। भाजपा हिंसा की राजनीति कर लाभ उठाती है। कन्नौज स्टेशन पर निर्माणाधीन स्ट्रक्चर गिरने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे जुड़े ठेकेदार भाजपा से संबंधित हैं। अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाए, कहा कि राजनीतिक बदलाव होने पर इस योजना पर पुनर्विचार किया जाएगा। बजट में किसानों को कुछ भी नहीं दिया गया, आलू फेंका जा रहा है बिजली महंगी होती जा रही है. लोग सड़क के गड्डों में घायल होकर अपनी जान गंवा रहे है। इस दौरान अंशू पाल, हसीब हसन, बिट्टू सिद्दीकी, कुक्कू चौहान, बऊअन तिवारी आदि मौजूद रहे।
व्यक्त की शोक संवेदना
अखिलेश यादव नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता परमानंद तिवारी के आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद जवाहर नगर वार्ड के सभासद व अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आनंद कृष्ण पिंकू कठेरिया के छोटे भाई अंकित कठेरिया, लोहिया नगर की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता संगीता पांडेय के पुत्र प्रथम पांडेय ज्ञानू, इंदिरा नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष आबिद अली के भाई आशिक अली, अवंतीबाई नगर निवासी जयकरण यादव के पुत्र जयप्रकाश तथा सुभाष नगर निवासी अंशुल गुप्ता के पिता उमेशचंद्र गुप्ता के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।