{"_id":"6182d11a7a90c044c408fc88","slug":"if-the-animal-is-sick-now-the-hospital-will-reach-home-after-reaching-the-mobile-van-the-doctor-will-do-the-treatment-kannauj-news-knp662145672","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु बीमार होने पर अब घर पहुंचेगा अस्पताल, मोबाइल वैन से पहुंच कर चिकित्सक करेंगे उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु बीमार होने पर अब घर पहुंचेगा अस्पताल, मोबाइल वैन से पहुंच कर चिकित्सक करेंगे उपचार
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय तालग्राम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। पशु बीमार होने पर अब अस्पताल तक दौड़ लगाने से निजात मिलने वाली है। फोन करने पर दवा और उपकरणों के साथ चिकित्सकों की टीम घर पहुंच कर पशु का उपचार करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। पशुपालकों की आय भी बढ़ेगी। यह योजना जल्द जिले के आठों ब्लाकों में शुरू होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार पशुओं का इलाज कराना मुश्किल है। पशु चिकित्सकों की कमी से बीमार पशु अक्सर दम तोड़ देते हैं। चिकित्सकों की कमी से अप्रशिक्षित और झोलाछाप इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूल करते हैं। ऐसे में शासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब पशु चिकित्सा विभाग की ओर से सभी ब्लाकों में मोबाइल वेटनरी वैन दी जाएगी। इससे चिकित्सक पशुपालकों तक दवा और उपकरणों के साथ पहुंचेंगे। इसके लिए फोन करना होगा। थोड़ी देर में पशु चिकित्सकों की टीम पहुंच जाएगी। यह निशुल्क उपचार करेगी। वैन में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं रहेंगी।
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शाल्या ने बताया कि अगले माह से सुविधा शुरू कर दी जाएगी। शासन के निर्देश पर तैयारी चल रही है। अभी हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है।