फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   If Bolero was not found, then the married woman was evicted from the house, on the orders of the SP, a case was filed against three including the husband.

बोलेरो नहीं मिली तो विवाहिता को घर से निकाला, एसपी के आदेश पर पति समेत तीन पर केस दर्ज

Tue, 12 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
If Bolero was not found, then the married woman was evicted from the house, on the orders of the SP, a case was filed against three including the husband.
तालग्राम(कन्नौज)। अतिरिक्त दहेज में बोलेरो की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर पीड़िता के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घुसुआपुर निवासी लवली पुत्री राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली तिर्वा के गांव भुलभुलियापुर निवासी मूलचंद से 15 दिसंबर 2018 को हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। पिता ने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया था। ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। यह अतिरिक्त दहेज में बोलेरो की मांग करने लगे।
विज्ञापन

पिता ने असमर्थता जताई तो ससुरालवालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। कई बार रिश्तेदारों के बीच पंचायत हुई। इसके बाद भी हल नहीं निकला। सात अक्तूबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच सदर सीओ शिव प्रताप सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed