{"_id":"24edd02dd72417e7157b8ee8eab2cba2","slug":"icse-board-exams-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फार दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इग्जामिनेशंस
विज्ञापन
नई दिल्ली से संबद्ध जिले के एक मात्र स्कूल सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में
सोमवार से आईसीएसई 10 की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। सुबह की पाली में
अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में 53 बच्चों ने हिस्सा लिया।
प्रधानाचार्य जिम थामस ने बताया कि पहली बार किसी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों को मिलने वाली उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षार्थी की फोटो व एक यूनीक आइडेंटिटी नंबर छपा हुआ था। परीक्षा संचालित कराने के लिए मार्डन पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद के रजनेश सिंह भदौरिया पर्यवेक्षक और देवव्रत सिंह व वेदप्रकाश शर्मा कक्ष निरीक्षक के रूप में मौजूद थे।
परीक्षा निरीक्षक के रूप में नियुक्त पूर्व प्रधानाचार्य केएल शर्मा ने व्यवस्था परखी। इससे पूर्व स्कूल प्रबंधक प्रदीप प्रधान व प्रशासिका सुधा प्रधान ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।