फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Husband and wife filed nomination from BJP, SP could not

भाजपा से पति-पत्नी ने किया नामांकन, सपा नहीं कर पाई

Fri, 09 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife filed nomination from BJP, SP could not
छिबरामऊ(कन्नौज)। ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पथराव और नोकझोंक के बीच हुई। छिबरामऊ में आठ प्रत्याशियों ने 12 सेट दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशी और उनके पति ने दो-दो सेट में नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी सुमन यादव अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं। इससे अब भाजपा प्रत्याशी सुषमा पाल का ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से सहायक निर्वाचन अधिकारी हरीराम राजपूत व उनकी सहयोगी रुचि शुक्ला ने नामांकन प्रक्रिया कराई। एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी सुषमा पाल, उनके पति बादाम सिंह पाल सहित आठ प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन करने के लिए परिसर में पहुंचे। कुछ ही देर में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व जिपंस प्रताप सिंह यादव के साथ सपा प्रत्याशी सुमन सिंह यादव नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचीं। पुलिस ने अंदर गए लोगों के वापस आने तक उन्हें रोक दिया। इसके बाद वह लौट गईं। लगभग एक घंटे के बाद वह फिर अपने समर्थकों के साथ ब्लाक के मुख्य गेट पर पहुंचीं। पुलिस ने उनका नामांकन सेट चेक किया। गेट के बाहर बैठा लिया। काफी मशक्कत के बाद वह अंदर गईं। नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। नामांकन को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में कई बार पथराव और गालीगलौज हुआ। पुलिस ने लाठियां पटककर उपद्रवियों को खदेड़ा। भाजपा प्रत्याशी के ब्लाक से निकलकर बाहर आने पर भाजपाइयों ने उन्हें घेर लिया। पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ
छिबरामऊ ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी सुषमा पाल ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। इनके पति बादाम सिंह ने दो, शिखा ने एक, रवि प्रताप ने दो, कुमकुम ने एक, देवप्रताप ने एक, शिवानी पाल ने दो व रेखा देवी ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार को नाम वापसी होगी। सूत्रों के मुताबिक नामांकन दाखिल करने वाले सभी प्रत्याशी भाजपा के डमी उम्मीदवार हैं। इनके नाम वापस लेते ही भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री के वाहन पर पथराव की सूचना से हड़कंप
पूर्व राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक अर्चना पांडेय के वाहन पर पथराव की सूचना किसी ने कानपुर क्षेत्र के आईजी मोहित अग्रवाल को दे दी। इस पर उन्होंने कोतवाल को फोन कर फटकार लगा दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सड़क पर लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ दिया।
सत्ता पक्ष का एजेंट बन गया पुलिस व प्रशासन: सुमन
सपा प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव व इनके पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजकिशोर सिंह यादव नामांकन दाखिल नहीं कर सके। सपा प्रत्याशी सुमन यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन ने सत्ता पक्ष का एजेंट बनकर कार्य किया है। भाजपा के गुंडे अपने हाथों में मोबाइल लेकर ब्लॉक परिसर में लगातार मौजूद रहे। उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। पुलिस और भाजपाई मिले हुए थे। यह उनके नामांकन को रोकने की लगातार कोशिश करते रहे। इससे उनका नामांकन नहीं हो सका। नामांकन दाखिल न होने से गुस्साई सपा प्रत्याशी सुमन यादव ने कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा को आड़े हाथों लिया।
पूर्व विधायक के घर को बना दिया छावनी
ब्लाक प्रमुख पद पर नामांकन शुरू होने से पहले पुलिस ने मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के आवास को छावनी में तब्दील कर दिया। दोपहर 11 बजे पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंचे।
स्ट्रेचर पर नामांकन करने पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख
दोपहर 12 बजे के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्रजकिशोर सिंह यादव स्ट्रेचर पर नामांकन करने के लिए पहुुंचे। पुलिस ने इन्हें गेट पर रोक लिया। इनकी बेटी लगातार ऑक्सीजन लेवल कम होने की बात कह रही थी। कुछ ही देर में ऑक्सीजन का सिलिंडर मंगाकर उनको लगा दिया गया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा के नेतृत्व में डॉ. स्वप्निल, डॉ. अजय पाल व हसीब खान को बुला लिया। चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद अंदर भेज दिया गया। वह नामांकन दाखिल नहीं कर सके। वापस लौटना पड़ा।

पूर्व विधायक के आते ही सपाइयों में आया जोश
नामांकन करने के लिए प्रस्तावकों के साथ सपा प्रत्याशी सुमन यादव ब्लाक के गेट पर बैठी थीं। तभी पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी आ गए। पूर्व विधायक को देखकर सपाइयों में जोश आ गया। नारेबाजी के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठियां पटककर उपद्रवियों को खदेड़ा। पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी भी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed