फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Husband admitted to hospital, wife took away jewellery, cash

पति अस्पताल में भर्ती, पत्नी समेट ले गई जेवर, नगदी

Thu, 07 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Husband admitted to hospital, wife took away jewellery, cash
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नशीली कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए सौ शय्या अस्पताल ले गए। इस बीच युवक की पत्नी लाखों के जेवर और नगदी समेट कर परिजनों के साथ चली गई। पीड़ित युवक ने कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

मेंदेपुर निवासी विनय कुमार प्रजापति ने बताया कि 28 अप्रैल को उसकी शादी दिबियापुर की युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी अलग रहने की जिद करने लगी। ऐसा न करने पर उसे और परिजनों को परेशान करने लगी। शिकायत पर उसके परिजन साथ ले गए। एक माह तक विदा न कराने पर दिबियापुर थाने में शिकायत की। तब समझौते के बाद पत्नी को लेकर घर आया। छिबरामऊ में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। मंगलवार को दोनों गांव जा रहे थे। पत्नी ने तालग्राम से कोल्ड ड्रिंक ली। इसमें नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी। घर पहुंचकर हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन सौ शय्या अस्पताल ले गए। घर पर दो बहनें अकेली थीं।
विज्ञापन

इसी बीच पत्नी ने अपने पिता, मां और भाई को बुला लिया। पत्नी अलमारी का ताला तोड़कर आठ लाख कीमत के जेवर और एक लाख रुपये लेकर चली गई। जाने से पहले इन लोगों ने बहनों के साथ मारपीट भी की। शोरगुल सुनकर गांव के कई लोग पहुंच गए थे। इससे यह लोग धमकी देकर चले गए। पीड़ित युवक की शिकायत पर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायत सही होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed