फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hurt by beating, old man commits suicide by hanging himself

Kannauj News: पिटाई से आहत वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 05 Jul 2024 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hurt by beating, old man commits suicide by hanging himself
तिर्वा। घर के कमरे में गमछे से वृद्ध का शव फंदे पर लटकता मिला। बेटे ने चार पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बेटे ने कहा कि मारपीट से आहत होकर पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ठठिया कस्बा निवासी संतराम सक्सेना (50) शादियों में खाना बनाने का काम करते थे। शुक्रवार सुबह घर के कमरे में लगे पंखे में गमछे से संतराम का शव लटकता मिला। परिजनों ने शव को लटकते देखा और चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे अंकित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में खाना बनाकर देर शाम को पिता घर वापस आ रहे थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले राम सिंह, रामू, राजू व हिमांशु ने किसी बात को पिता के साथ मारपीट की। मारपीट से आहत होकर पिता ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed