{"_id":"64de63185c4074bdd509154a","slug":"hundreds-of-bighas-of-crops-submerged-due-to-rising-water-level-of-ganga-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1825-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघे फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघे फसल डूबी
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा का तेजी से बढ़ता जलस्तर अब खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। बुधवार की रात नरौरा बांध से पानी छोड़ने के बाद गुरुवार को यहां जलस्तर में और इजाफा हुआ। खतरे का निशान 20 सेंटीमीटर की दूरी पर है। ऐसे में गंगा किनारे बसे ग्रामीणों की धुकधुकी बढ़ गई है।
पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के बाद नरौरा बांध से लगातार गंगा में पानी छोड़ने से गंगा का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के करीब है। इससे जिले के गंगा के तट से कई किलोमीटर तक पानी पहुंच जाने से फसलें जलमग्न हो गईं। गुरुवार को रात आठ बजे केंद्रीय जल आयोग मुताबिक गंगा का जल स्तर 125.760 सेंटीमीटर दर्ज किया गया जो खतरे निशान से महज 20 सेंटीमीटर दूर है। हालांकि एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने कासिमपुर गांव को पूरी तरह खाली करा लिया है। गांव वालों को पास के ही ऊंची जगहों पर रहने को कहा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
खेतों में पहुंचा पानी, डूबी फसल
गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी व मैदानी क्षेत्रों में पानी तेजी से पहुंच रहा है। इससे खेतों में लगी धनिया, सोया, मेथी आदि सब्जियों व धान और मक्का की फसलें जल मगन हो गई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गंगा किनारे बैरिकेडिंग, पुलिस-पीएसी का पहरा
जिला प्रशासन ने गंगा में मेहंदीघाट के पास स्नान करने वालों के लिए बैरिकेडिंग लगा दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व पीएसी को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। लेखपालो की टीम दिन-रात गंगा के किनारे बसे गांव की निगरानी कर रही है।