फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Humidity increased due to drizzle, people were troubled by the scorching sun

Kannauj News: बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, तेज धूप से लोग बेहाल

Sun, 25 May 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to drizzle, people were troubled by the scorching sun
कन्नौज। तड़के हुई बूंदाबांदी से गर्मी में कुछ राहत मिली पर रविवार को दिनभर उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर में तेज धूप के कारण चिलचिलाती गर्मी में लोग बेहाल हो गए। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज बदल रहा है। भोर में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल छंटने से धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। इससे तापमान भी चढ़ गया। तीन दिन पहले तेज हवा व बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। दोपहर तक पारा दो डिग्री चढ़ गया। सुबह 10 बजे के बाद ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को काफी बेचैनी होने लगी, कई लोग अपने घरों से बाहर निकलने से हिचकिचाने लगे। राहगीरों को पेड़ों के नीचे ही आराम मिल रहा था। एक दिन पूर्व अधिकतम 36 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा चढ़ने से शहरवासी भी इससे निजात पाने के लिए तरल पदार्थों में ही विकल्प तलाश रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा और सस्ता विकल्प खीरा और ककड़ी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed