फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Houses put a dent in cash stolen

मकान में सेंध लगा नगदी चोरी

Tue, 13 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 13 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Houses put a dent in cash stolen

बैंक ऑफ इंडिया के पास एक मकान में चोरों ने पीछे की

विज्ञापन
दीवार में सेंध लगाकर बक्से में रखी नगदी पार कर दी। गृहस्वामी की मां के जागने से चोर भाग गए।

प्रदीप शाक्य पुत्र तुलाराम का मकान बैंक ऑफ इंडिया के पास है। रात में किसी समय चोरों ने उनके मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। चोर कमरे में रखे बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखी 11,500 रुपये की नगदी पार कर दी। खटपट की आवाज सुनकर प्रदीप की मां चमेली देवी की आंख खुल गई।

आहट पाकर जैसे ही उन्होंने कमरे की ओर देखा तो चोर भाग खड़ा हुआ। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर परिवार व आस-पड़ोस के लोग भी जाग गए। लोगों के जागने से चोर केवल नगदी ही ले जा सका, जबकि अन्य सामान ले जाने के लिए उसने बांध रखा था जो वहीं छूट गया। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed