फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hotel closed, report on five

Kannauj News: बंद कराया होटल, पांच पर रिपोर्ट

Wed, 18 Dec 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hotel closed, report on five
गुरसहायगंज। होटल में सेक्स रैकेट चलाने की एसपी से शिकायत करने वाली महिला से घर में घुसकर मारपीट व जेवर छीनने के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने फिलहाल होटल को बंद करा दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राककृष्ण नगर में एक कंपनी का होटल काफी समय से चल रहा था। इसमें प्रतिदिन लड़कियों का आना-जाना रहता था। 13 दिसंबर को एक किशोरी और युवती को होटल में जाते देख लोगों ने विरोध जताया था। मोहल्ले की रहने वाली रेनू ने एसपी अमित कुमार आनंद से इस संबंध में शिकायत की थी।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पहु़ंचे कोतवाल आलोक दुबे ने जांच पड़ताल कर किशोरी व युवती को परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया था।
होटल संचालक व एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। सोमवार देर रात होटल संचालक व उसके साथियों ने रेनू को घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पति देवनारायण चतुर्वेदी ने बुधवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ले के बाबू, हिमांशु, दयालु, रामशंकर और उमाशंकर के खिलाफ घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर सोने के जेवर छीनकर ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हरकत में आई पुलिस ने होटल को बंद करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

मारपीट कर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप : गुरसहायगंज। जनपद हरदोई के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राम करन गुप्ता ने पुत्री लक्ष्मी देवी का विवाह गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी सोनू गुप्ता के साथ छह साल पहले किया था। लक्ष्मी का आरोप है कि पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed