{"_id":"6202b4bea8a9b97a6e1a98b6","slug":"hospital-police-bharti-kannauj-news-knp6795882189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित पिकअप पलटी चालक हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित पिकअप पलटी चालक हेल्पर घायल
विज्ञापन
hospital,police,bharti
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक हेल्पर घायल हो गए। पिकअप पर लदे अमरूद भी सड़क पर बिखर गए।
राजस्थान के जिला अलवर के गांव मोटू निवासी चालक नरसिंह (30) व हेल्पर विजेंद्र सिंह (28) पिकअप पर अमरूद लादकर लखनऊ की ओर जा रहे थे। मंगलवार की सुबह एक्सप्रेस वे पर तिलकापुर गांव के पास चालक की झपकी से पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया व गश्ती दल ने घायलों को अस्पताल भेजा। बाद में क्षतिग्रस्त पिकअप को क्रेन की मदद से टोला प्लाजा पर खड़ा कराया गया। सड़क पर बिखरे अमरूद को कुछ ग्रामीण बटोर भी ले गए।