फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hospital,kannauj,kannauj news,up news,dipty cm

कन्नौज : ब्रजेश के देव की अस्पताल में खास निगरानी

Thu, 14 Jul 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
hospital,kannauj,kannauj news,up news,dipty cm
अस्पताल में भर्ती देव का हाल लेते सीएमएस डा. शक्ति बसु। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में भर्ती किए गए देव की निगरानी खुद सीएमएस कर रहे हैं। पेट दर्द और बुखार से पीड़ित देव की आवश्यक जांचें भी बुधवार को कराई गईं। सीएमएस के मुताबिक अधिकतर जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं, लेकिन उसके स्वास्थ्य पर लगातार निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल परिसर में टिनशेड के नीचे बाबा रामदास और दादी राजरानी के साथ बैठे फिरोजपुर तारन निवासी देव (8) से ब्रजेश पाठक ने हालचाल लिया था। इस दौरान उन्होंने सीएमएस डॉ. शक्ति बसु से कहा था कि यह मेरा बच्चा है और मैंने गोद लिया है तो इसको तत्काल भर्ती कर लें। पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही इसे अस्पताल से छुट्टी देें। इसके बाद देव को भर्ती कर लिया गया था। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि वार्ड दो में देव को रखा गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएम यादव उसका इलाज कर रहे हैं। खुद सीएमएस निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed