फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hospital built on farmer's private land

किसान की निजी जमीन पर बनवा दिया अस्पताल

Fri, 24 Sep 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hospital built on farmer's private land
ग्रामीण की निजी जमीन पर बना अस्पताल। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। किसान की कृषि योग्य निजी जमीन पर प्रशासन ने 50 शय्या मेटरनिटी विंग का निर्माण करवा दिया। पीड़ित किसान जमीन का मुआवजा पाने के लिए साल 2016 से भटक रहा है। शासन और प्रशासन से शिकायतों में आश्वासनों के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ। पीड़ित ने न्याय की उम्मीद में एक बार फिर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला संजय नगर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामाधार चतुर्वेदी ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते थे। शंकरपुर रोड पर कृषि योग्य भूमि है। इस पर बसपा शासनकाल में प्रशासन ने बिना अनुमति के 50 शय्या मेटरनिटी विंग का निर्माण करवा दिया। साल 2016 में दिल्ली से वापस आए तब जानकारी हुई। मुआवजे के लिए साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री से शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर कराई गई जांच में लेखपाल ने उनकी जमीन होने की पुष्टि की। अभिलेखों में भी यह परिजनों के नाम दर्ज है। इसके बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। अफसरों के आदेश-निर्देश और जांच आख्या की फाइल मोटी हो गई है। वहीं इस संबंध में एसडीएम देवेश गुप्त का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed