फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Honorarium not received for three months, Asha went on strike

तीन माह से नहीं मिला मानदेय, हड़ताल पर गईं आशा

Wed, 13 Oct 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Honorarium not received for three months, Asha went on strike
एमओआईसी को ज्ञापन सौंपतीं आशा कार्यकर्ता । - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। तीन माह से काम के बदले दाम न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर चली गईं। अब यह कोई काम नहीं करेंगी। सीएमओ कार्यालय पर बुुधवार से धरना देकर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

आशा वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रानी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को जुलाई माह से अब तक काम के बदले पैसा नहीं दिया गया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार से शिकायत करने के बाद भी नतीजा नहीं निकला। इसी से आशा बुधवार से हड़ताल पर रहेंगी। सरकार का कोई काम नहीं करेंगी। बताया गया कि सीएमओ ने 10 अक्तूबर तक पैसा खाते में भिजवाने का आश्वासन दिया था। समय निकल जाने के बाद भी खाते में पैसा नहीं भेजा गया। इससे अब बुधवार से जिले की सभी आशा काम बंद कर हड़ताल पर रहेंगी। संचारी रोग या अन्य सरकारी काम नहीं करेंगी। कहा कि बकाया भुगतान तत्काल कराया जाए।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
तालग्राम (कन्नौज)। मुख्य चिकित्साधिकारी के आश्वासन के बाद भी मांग पूरी नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। इन्होंने सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। आशा वेलफेयर एसोसिएशन की जिला मंत्री विनीता यादव और ब्लाक मंत्री कीर्ति देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता मंगलवार को सीएचसी पहुंचीं। यहां धरने पर बैठ गई। इन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ ने 12 अक्तूबर तक मानदेय खाते में पहुंचने का आश्वासन दिया था। जुलाई से मानदेय और बढ़ाई गई धनराशि का भुगतान नहीं हुआ। इससे आर्थिक संकट गहरा गया है। भुगतान होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed