फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   homeopathy opd started

सीएचसी में होम्योपैथ की ओपीडी शुरू

Mon, 29 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
homeopathy opd started
तालग्राम। सोमवार से होम्योपैथी चिकित्सालय सीएचसी तालग्राम में शुरू हो गया है। चिकित्सक ने ओपीडी में करीब आधा सैकड़ा मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी। होम्योपैथिक चिकित्सालय निजामपुर स्थानांतरित किए जाने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. मनीषा पांडेय और फार्मासिस्ट राजेश प्रताप सिंह ने सोमवार को सीएचसी के ओपीडी में मरीजों का उपचार किया। डॉ. मनीषा पांडेय ने बताया की मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर सीएचसी स्थानांतरित की गई है। पहले होम्योपैथी चिकित्सालय सरायप्रयाग में चल रहा था। जीटी रोड के चौड़ीकरण में चिकित्सालय आ जाने से सीएमओ ने इसे तालग्राम सीएचसी में स्थानांतरित कर दिया था। सीएचसी के प्रभारी ने जगह की कमी बताते हुए इसे निजामपुर ले जाने के लिए निर्देश दिया। जिस पर डॉ. मनीषा पांडेय ने निजामपुर ले जाने का आदेश मांगा। उनको कोई आदेश नहीं मिलने पर ओपीडी शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं होम्योपैथी अस्पताल निजामपुर जाने की भनक लगते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष हरनाम राजपूत, सभासद राजेश शर्मा, अन्नू यादव, मधुवन मिश्रा, गौरव गुप्ता और राजा चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने सांसद सुब्रत पाठक और विधायक अर्चना पांडेय से फोन पर बात की। उन लोगों ने सीएचसी तालग्राम में अस्पताल संचालित करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर निजामपुर स्थानांतरित हुआ, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट-:फोटो-12- परिषदीय विद्यालयों में बनेगी प्रयोगशाला की फोटो है।
----------------धनंजय सिंह----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed