फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Homeguard accused of assaulting and filing a false report

Kannauj News: होमगार्ड पर मारपीट कर झूठी रिपोर्ट कराने का आरोप

Tue, 18 Mar 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Homeguard accused of assaulting and filing a false report
कन्नौज। होमगार्ड पर मारपीट कर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। इसमें होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सौरिख क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गिरंद सिंह की अगुवाई में गांव के लोग सोमवार को एसपी विनोद कुमार से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि गांव का एक युवक थाने में होमगार्ड है। होमगार्ड के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से वह लोगों से रंजिश मानता है। होमगार्ड का सगा भतीजा पानी की टंकी की देखभाल करता है। आरोप है कि होमगार्ड ने वहां से मौरंग व ईंट चोरी की थी। भतीजे के विरोध करने पर होमगार्ड ने गाली-गलौज किया। भतीजे की पत्नी ने यूपी 112 पर फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और होमगार्ड के कहने पर भतीजे को पकड़कर ले गई। पुलिस ने रास्ते में उससे मारपीट की। उसके पुत्र ने मारपीट का वीडियो बना लिया। इस पर होमगार्ड ने गांव की महिलाओं से दो झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। ग्रामीणों ने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed