{"_id":"69e7bb368d8f937c2b0451d0","slug":"home-guard-exam-will-be-conducted-from-25th-under-cctv-surveillance-kannauj-news-c-214-1-knj1008-147964-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीसीटीवी की निगरानी में 25 से होगी होमगार्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीसीटीवी की निगरानी में 25 से होगी होमगार्ड परीक्षा
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा को लेकर डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट गांधी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए हर हाल में सकुशल परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एंव पारदर्शिता से कराया जाए। इसके लिए नोडल अधिकारी, प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, दो सहायक केंद्र व्यवस्थापक, दो परीक्षा सहायक प्रथम व द्वितीय, प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक, तथा प्रत्येक चार परीक्षा कक्षों पर एक सहयोगी कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय परीक्षा आठ केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 2208 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेगें।
डीएम ने बताया कि 25, 26 व 27 अप्रैल को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा तीन से शाम पांच बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षार्थियों का कम से कम आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश दिया जा सकेगा। निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे। सभी केंद्रों के बाहर अनुक्रमांक व कक्ष संख्या की सूची चस्पा की जाए। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने हर समय सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उपजिलाधिकारी सदर वैशाली, जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज मौजूद रहे।