{"_id":"6589d03ea9548fd3cf0f58a7","slug":"history-sheeter-opened-fire-on-police-constable-injured-father-son-injured-in-encounter-kannauj-news-c-214-1-knj1003-7356-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही घायल, मुठभेड़ में पिता-पुत्र जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही घायल, मुठभेड़ में पिता-पुत्र जख्मी
Tue, 26 Dec 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही घायल, मुठभेड़ में पिता-पुत्र जख्मी
-विशुनगढ़ थाना के धरनीधीरपुर नगरिया में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस
-पहले बदमाश की गोली से सिपाही जख्मी, तीन घंटे बाद बदमाश और उसके पुत्र को लगी पुलिस की गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धरनीधीरपुर नगरिया गांव में अपनी गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग कर दी। उसके इस हमले में विशुनगढ़ थाने का सिपाही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। इस घटना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर व उसका पुत्र भी जख्मी हो गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पूर्व प्रधान पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस की टीम तैनात है।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धरनीधीरपुर नगरिया निवासी अशोक उर्फ मुनुआ उर्फ मुन्ना पुत्र रामनरेश यादव के खिलाफ साल 2009 में छिबरामऊ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। जमानत के बाद से आरोपी फरार था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे छिबरामऊ कोतवाल जितेंद्र सिंह व विशुनगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी पुलिस टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंचे थे। घर पहुंचने पर आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग शुरू होते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। गुरसहायगंज, सौरिख, तालग्राम, सकरावा थानों को पुलिस व दो पलाटून पीएसी को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस को दहशत में रखने के लिए वारंटी ने रुक रुक कर कई राउंड सीधे फायर झोंके। फायरिंग में विशुनगढ़ थाने में तैनात सिपाही सचिन राठी को जांघ में गोली लग गई। गोली जांच को चीरते हुए पार कर गई। सिपाही को पहले छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां से नाजुक हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। अंधेरा होने पर आरोपी अपनी पत्नी श्यामा देवी व बेटे अभय यादव उर्फ टिंकू के साथ फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। घर से 20 मीटर दूरी पर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में तीनों को दबोच लिया। जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ मुनुआ व उसके बेटे टिंकू के पैर में गोली लग गई। घायलावस्था में दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।