{"_id":"680d333ceddfdff8100952ff","slug":"history-sheeter-bhola-thakur-called-and-threatened-the-police-station-in-charge-kannauj-news-c-214-1-knj1006-129194-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हिस्ट्रीशीटर भोला ठाकुर ने फोन कर थाना प्रभारी को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हिस्ट्रीशीटर भोला ठाकुर ने फोन कर थाना प्रभारी को धमकाया
विज्ञापन
विशुनगढ़ (कन्नौज)। हिस्ट्रीशीटर भोला ठाकुर की ओर से शनिवार को थाना प्रभारी को फोन पर धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी होते एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक को मौके पर भेजा और इसकी जांच कराई। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम कैरदा गढ़ी निवासी भोला ठाकुर अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, लूट, राहजनी सहित 26 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली है। इस समय वह जमानत पर जेल से बाहर है। शुक्रवार शाम गांव के ही नवीन कुमार ने पुलिस से शिकायत की कि पुरानी रंजिश के चलते भोला ठाकुर ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से उसका परिवार दहशत में है। शिकायत के बाद प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और हिस्ट्रीशीटर भोला ठाकुर की तलाश की तो वह गांव में नहीं मिला। रात में नशे में धुत होकर भोला ठाकुर ने थाना प्रभारी को फोन कर धमकाया। कहा कि नवीन की शिकायत पर यदि उन्होंने कोई कार्रवाई की तो पुलिस से भी निपट लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी, जिस पर एसपी विनोद कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को मौके पर भेजा। एएसपी ने बताया कि नवीन कुमार की तहरीर के आधार पर भोला ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।