फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   High speed cars collide, six injured

Kannauj News: तेज रफ्तार कारों की भिड़ंत, छह घायल

Fri, 11 Jul 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
High speed cars collide, six injured
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात लखनऊ से दिल्ली जाते समय एक कार में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारों में बैठे छह लोग घायल हो गए। सहायक सुरक्षा अधिकारियों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएससी में भिजवाया।
विज्ञापन



सुल्तानपुर के ग्राम पखरौली सराय निवासी अचल कार से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। कार में उनके अलावा नारायणपुर निवासी सोहिल पाल, अपनी बहन रीमा, महेंद्र निषाद, लाल परी, उसके पति संदीप, बेटी मानवी थे। उनकी कार के पीछे से मेरठ के थाना सरधना निवासी अश्वनी कुमार अपनी कार से आ रहे थे। उनके साथ अंकुर, गौरव कुमार व दीपक भी थे। एक्सप्रेस पर तेज रफ्तार कार सौरिख क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 155-400 पर बुधवार रात एक बजे कार से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

हादसे में आगे वाली कार में सवार महेंद्र निषाद, लाल परी, संदीप के मामूली चोट आईं जबकि मानवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, दूसरी कार में सवार गौरव कुमार व दीपक भी घायल हुए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने दोनों वाहनों से घायलों को निकलवाकर एंबुलेंस से सीएचसी सौरिख भिजवाने के बाद क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को टोल प्लाजा पर खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed