फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   High speed bike slipped, brother-in-law died, brother-in-law injured

Kannauj News: तेज रफ्तार बाइक फिसली, साले की मौत, जीजा घायल

Fri, 10 Mar 2023 10:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 10 Mar 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
High speed bike slipped, brother-in-law died, brother-in-law injured
तालग्राम। थाना क्षेत्र के छिबरामऊ तालग्राम मार्ग पर बिरायनगला गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर खड्ड में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रोहली गांव निवासी श्याम सिंह (29) खेती करते थे। गुरुवार की रात 12:30 बजे बहनोई फर्रुखाबाद खैबरन नगला निवासी अभिषेक (28) को बाइक से फर्रुखाबाद घर छोड़ने जा रहे थे। बिरायनगला गांव के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी से आंख में पड़ो से बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में जीजा-साले दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया। डॉ. इरशाद ने बताया कि हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। वहां श्याम सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और घायल अभिषेक को कानपुर रेफर कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के मेमो के आधार पर उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह भदौरिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि अभिषेक कानपुर हैलट में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। श्याम पत्नी रीना देवी, पुत्र प्रियांशु (7), पुत्री निहारिका (3) और गुनगुन 5 माह को अपने पीछे छोड़ गए है।
विज्ञापन

----------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed