{"_id":"68715f2875ee1629780431c9","slug":"heavy-vehicles-will-not-be-able-to-go-on-mahadevi-ghat-road-on-sunday-and-monday-kannauj-news-c-214-1-knj1008-133879-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: महादेवी घाट रोड पर रविवार और सोमवार को नहीं जा सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: महादेवी घाट रोड पर रविवार और सोमवार को नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
कन्नौज। सावन मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेवी घाट पर गंगा स्नान के लिए आते हैं। खासकर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। कांवडिए भी जल लेने आते हैं। इसके बाद प्रमुख शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करते हैं। इसको देखते हुए प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 बजे से सोमवार की रात आठ बजे तक महादेवी घाट रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
इस दौरान हरदोई से कन्नौज आने वाले वाहन बिलग्राम से मल्लावां वाया बिल्हौर होकर आएंगे। कन्नौज से हरदोई जाने वाले वाहन बिल्हौर मल्लावां से बिलग्राम होते हुए हरदोई जाएंगे। इसी प्रकार औरैया से कन्नौज आने वाले वाहन बेला से रसूलाबाद वाया बिल्हौर होते हुए हरदोई जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि यातायात विभाग व संंबंधित अधिकारियों को रूट डायवर्जन का हर हाल में पालन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि गंगा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
हरदोई-सीतापुर से आती कांवड़ियों की टोली : सावन माह के प्रत्येक सोमवार को हरदोई व सीतापुर जनपदों से कांवड़ियों की टोली आती है, जाे महादेवी घाट पर स्नान कर गंगाजल भरते हैं और सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। एसपी ने बताया कि कांवड़ियों की टोली के लिए सुरक्षा के बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
पूरे रूट की ड्राेन कैमरे से निगरानी की जाएगी तो कांवड़ यात्रा वाले मार्गों के पर बैरियर लगाकर वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा। इसी तरह बाबा गौरीशंकर मंदिर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
एसपी विनोद कुमार का कहना है कि यातायात पुलिस व संंबंधित अधिकारियों को रूट डायवर्जन का हर हाल में पालन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिससे गंगा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।