फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Heavy rains flooded the streets, water entered houses and shops

Kannauj News: झमाझम बारिश से गलियां जलमग्न, घरों व दुकानों में घुसा पानी

Tue, 26 Aug 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains flooded the streets, water entered houses and shops
छिबरामऊ। रविवार की रात से हो रही झमाझम बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। इसके बाद दोपहर में दो घंटे दोबारा मूसलाधार बारिश से नगर की गलियां जलमग्न हो गई। बारिश रुकने के बाद भी जलभराव के चलते एक घंटे तक लोगों के कदम एक ही स्थान पर ठहर गए।
विज्ञापन



बारिश का पानी सड़कों पर घुटनों तक भर गया। इसके बाद पानी दुकानों व मकानों के अंदर पहुंच गया। नुकसान से बचने के लिए लोग पानी निकालने के लिए मशक्कत करते रहे। दोपहर में 1.30 बजे बारिश बंद होने के बाद लोगों को एक घंटे तक गलियां में भरा पानी निकलने का इंतजार करना पड़ा। बरसात के बाद तहसील परिसर, ब्लॉक मुख्यालय, बिजली घर, डायट परिसर, कृषि उत्पादन मंडी समिति, हीरालाल वीएन इंटर कालेज का खेल मैदान, जनता इंटर कालेज, इंदिरा आवास कालोनी, कांशीराम कालोनी आदि जलमग्न नजर आ रहे थे। वहीं, सौरिख, हसेरन, विशुनगढ़, सिकंदरपुर, प्रेमपुर समेत देहात क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed