फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Heat rising by ten days behind monsoon

मानसून के दस दिन पीछे खिसकने से बढ़ी गर्मी

Tue, 13 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 13 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Heat rising by ten days behind monsoon
धूप में बच्चे को छुपाकर ले जाती महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मानसून दस दिन पीछे खिसक जाने से तपन और अधिक बढ़ गई है। दुपहिया वाहनों व पैदल रोड पर निकल रही महिलाओं को गर्मी में मुसीबतें उठानी पड़ रही हैं। महिलाएं नौनिहालों को कपड़े से ढककर निकल रही हैं। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री के पार रहा। मार्गों पर दोपहर एक बजे के बाद ही सन्नाटा पसर गया। शाम छह बजे के बाद मौसम ठंडा होने पर बाजारों में कुछ रौनक दिखाई दी।

विज्ञापन


करीब एक माह से अधिक समय से प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बुरा कर रखा है। सुबह सात बजे के बाद से शुरू होने वाली धूप दस बजे तक अपने प्रचंड रूप ले लेती है। मौसम विज्ञानियों ने मानसून के जल्द आने की संभावना जाहिर की थी, लेकिन अब मानसून करीब दस दिन लेट चल रहा है। मानसून की देरी हो जाने से तपन और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी का यह सिलसिला करीब एक सप्ताह से चल रहा है। जीटी रोड, तिर्वा, रोड, कन्नौज रोड सहित विभिन्न मार्गों पर दोपहर बाद सन्नाटा छा जाता है। तापमान अधिकतम 42.4 डिग्री व न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। चिकित्सकों ने कहा कि गर्मी के दिनों में घर से खाली पेट न निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed