फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health,kannauj,kannauj news,up news

बदहाली देखने पहुंचे डिप्टी सीएम, सीएमएस को चेताया

Wed, 13 Jul 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
health,kannauj,kannauj news,up news
कन्नौज में सीएमएस डा. शक्ति बसु से जानकारी लेते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला चिकित्सालय की बदहाली को लेकर अमर उजाला में लगातार प्रकाशित हो रहीं खबरों को संज्ञान लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार दोपहर यहां पहुंच गए। डिप्टी सीएम ने सीएमएस से दो टूक कहा कि किसी भी मरीज को दवाएं मेडिकल स्टोर से न खरीदनी पडे़ं। दवाएं नहीं हैं तो स्थानीय स्तर पर खरीद कर दवाएं स्टाक में रखें। उन्होंने मरीजों से भगवान सा व्यवहार करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सबसे पहले गेट पर ही बने काउंटर पर इंट्री रजिस्टर देखा। यहां से सीधे पर्चा बनाने के काउंटर पर पहुंचे। यहां महिला और पुरुष के लिए काउंटर बने थे, लेकिन निशक्तजनों का काउंटर नहीं था। इस पर उन्होंने निशक्तजनों के लिए काउंटर बनाने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी भी स्थिति में मरीजों को संतुष्ट करके ही भेजा जाए। सीएमएस कार्यालय में उपस्थिति पंजिका देखकर कहा कि आशा देवी नाम की स्टाफ नर्स को लगातार दो दिन छुट्टी दी गई है। भविष्य में किसी को भी दो दिन लगातार न दें। डॉ. स्मित प्रताप के बारे में उन्होंने सीएमओ से जानकारी ली तो पता चला कि वे तीन दिन के लिए छिबरामऊ सौ शैया अस्पताल से संबद्ध हैं। इस दौरान डीएम राकेश मिश्रा, एसपी राजेश श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. शक्ति बसु मौजूद रहे।
विज्ञापन

हमने इसे गोद लिया, बिल्कुल ठीक करके भेजना
पेट दर्द से परेेशान फिरोजपुर तारन निवासी देव (8) अपनी दादी राजरानी और बाबा रामदास के साथ अस्पताल परिसर में टिनशेड के नीचे बैठा था। ब्रजेश पाठक ने परेशानी पूछी और गोद में लेकर दुलारा। सीएमएस को निर्देश दिए कि देखो ये मेरी गोद में है। इसे अस्पताल में भर्ती कर लें और पूरी तरह ठीक होने पर ही छुट्टी दें। उन्होंने सरीपुरवा निवासी रामप्रसाद (60) से भी दवा के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दूर होगी डॉक्टरों की कमी
डिप्टी सीएम से डॉक्टरों की कमी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में महज 13 मेडिकल कॉलेज थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जनपद में मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद शुरू कर दी है। इससे जल्द ही डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी।
एक्सरे कराने नहीं पहुंचा राजेश
जिला चिकित्सालय परिसर में बैठे मरीजों से डिप्टी सीएम ने फीडबैक लिया। इस दौरान राजेश नाम के व्यक्ति के हाथ में पर्चा देखकर बृजेश पाठक ने पूछा कि क्या समस्या है तो जवाब मिला कि एक्सरे कराना है। डिप्टी सीएम ने आनन फानन सीएमएस को निर्देश दिए कि राजेश का एक्सरे कराएं। डिप्टी सीएम के जाने के बाद भी राकेश की तलाश होती रही, लेकिन वह एक्सरे कराने नहीं पहुंचा। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि संभवत: कानूनी मामला था। पुलिस के अभिलेख साथ थे नहीं, इसीलिए एक्सरे कराने नहीं आया होगा।
ये कानून व्यवस्था का मामला
जिला चिकित्सालय परिसर में बने ट्रामा सेंटर के शराब पीने का अड्डा बन जाने संबंधी सवाल को बृजेश पाठक टाल गए। उन्होंने कहा कि यह कानून व्यवस्था का मामला है। संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद।

रिक्खापुरवा आश्रम भी गए डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद ठठिया क्षेत्र के रिक्खापुरवा आश्रम गए। यहां श्री अखिलेश्वरनाथ धाम के पुजारी ठठिया वाले गुरु जी से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed