{"_id":"57d3040f4f1c1b3d3b31b24f","slug":"he-realized-the-power-was-out-rally-vaishyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल वैश्यों ने कराया ताकत का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल वैश्यों ने कराया ताकत का एहसास
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
वैश्य स्वाभिमान रैली निकालते बाइक सवार युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य समाज के लोगों ने राजनीतिक स्वाभिमान रैली शहर में निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया। कई जगह राजनीतिक दलों के लोगों ने भी रथ यात्रा की अगुवाई कर रहे वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता का स्वागत किया। सौरिख रोड स्थित कालिकादेवी मंदिर के पास अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में वैश्य समाज के लोग एकत्र हुए। दोपहर बाद सौरिख कस्बे से जैसे ही रथ यात्रा पहुंची।
समाज के लोगों ने राजनैतिक स्वाभिमान रैली की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता को फूल-मालाओं से लाद दिया। वहां से बाइकों और चौपहिया वाहनों के साथ रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पश्चिमी बाईपास स्थित कार्यक्रम स्थल पर कनक गेस्ट हाउस पहुंची। इस दौरान यात्रा पर नगर में कई जगह पुष्प वर्षा की गई। हीरालाल कालेज चौराहा पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय व पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया तथा सौरिख तिराहा पर क्षत्रिय महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष हरिभान सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पीपल चौराहा पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव व अक्कू भदौरिया ने सुमंत गुप्ता को डॉ.लोहिया का चित्र भेंट किया।
अस्पताल रोड पर व्यापार मंडल के राजीव दुबे, रामानंद वर्मा, मनोज दुबे आदि ने स्वागत किया। इस दौरान दिनेश गुप्ता, आलोक गुप्ता टिल्लू, करूणाशंकर गुप्ता, आनंद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, देवेंद्र देव, कृष्णऔतार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सचिन गुप्ता, अवनीश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता कल्लू आदि सैकड़ों की संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
वैश्य राजनीतिक स्वाभिमान रथ यात्रा की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने हुंकार भरी कि 2017 के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उनकी भागेदारी के हिसाब से टिकट मिले। कहा कि आज जब वैश्य समाज के लोग इतनी बड़ी संख्या में निकले हैं। उसी का परिणाम है कि राजनैतिक दलों का ध्यान उनकी ओर गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा में 403 सीटों पर वैश्य समाज के सिर्फ 16 विधायक हैं, जबकि बीस वर्ष पहले वैश्य समाज के विधायकों की संख्या 80 तक होती थी। युवा अपने हक के लिए समाज के बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर सड़कों पर उतरें। इसके बाद भी उसके सिर्फ 16 विधायक हैं।