फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Havan-puja took place in Ganesh pandals, Bappa's farewell todayHavan-puja took place in Ganesh pandals, Bappa's farewell today

Kannauj News: गणेश पंडालों में हुए हवन-पूजन, आज होगी बप्पा की विदाई

Tue, 17 Sep 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Havan-puja took place in Ganesh pandals, Bappa's farewell todayHavan-puja took place in Ganesh pandals, Bappa's farewell today
कन्नौज। गणेशोत्सव को लेकर इत्रनगरी में गणपति की पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। शहर भर में कई स्थानों पर विराजित गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। सोमवार को अंतिम दिन सभी पंडालों में हवन पूजन व भंडारे के आयोजन हुए। देर शाम पंडाल में आयोजित हुई महाआरती में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान बप्पा की विदाई होगी।
विज्ञापन


इत्रनगरी में गणेश महोत्सव को लेकर लोगो में खासा उत्साह रहा। 10 दिनों से हर ओर गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। सोमवार को श्रीगणेश महोत्सव के अंतिम दिन शहर के कटरा बहादुर मोहल्ला स्थित मनकामेश्वर मंदिर में श्री गणेशोत्सव में आचार्य शिवांग अग्निहोत्री ने वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ हवन पूजन कराया। बाबा कुआं स्थित श्रीगणेश पंडाल में आचार्य विवेक तिवारी ने विधि विधान से हवन करवाया। ठकुराना मोहल्ला में आचार्य पवन शुक्ला की मंडली ने हवन करवाया। इसी के साथ अन्य पंडालों में भंडारे भी किए गए। मंगलवार को भगवान गणेश को विदाई दी जाएगी। इत्रनगरी में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए देर रात तक तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed