फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hatya

कोल्ड स्टोरेज कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hatya
मृतक अशोक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/मानीमऊ। एक कोल्ड स्टोरेज कर्मचारी की शुक्रवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव कोल्ड स्टोरेज से करीब तीन किलोमीटर दूर सड़क पर खून से लथपथ मिला। पता चलने पर परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए हंगामा किया। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी क्षेत्र के कपूरापुर गांव निवासी अशोक कटियार (52) सरोजनी कोल्ड स्टोर में लिपिक थे। वह आलू लोडिंग कराकर लिखापढ़ी करते थे। रोज की तरह शुक्रवार शाम ड्यूटी करने गए थे। देर रात करीब तीन बजे कपूरापुर गांव से जुड़ी सड़क पर पहलवानगंज गांव में ग्रामीणों ने उनका खून से लथपथ शव देखा। पास ही उनकी साइकिल भी पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ एसपी प्रशांत वर्मा और सीओ शिव प्रताप सिंह भी पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों को जांच और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मृतक के भतीजे सिंधु कटियार ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अशोक कटियार की मौत धारदार हथियार से नस कटने से अधिक खून बहने से होनी बताई गई है। सीओ ने बताया कि मारपीट में हत्या व समेत अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed